Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now×

गरियाबंद में तेंदुए का आतंक,24 घंटे के भीतर दूसरा बच्चा पर हमला

परिजनों की बहादुरी से बची मासूम की जान

नेहरू साहू सत्य मेव जयते न्यूज गरियाबंद 

जिला मुख्यालय गरियाबंद से महज 6 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे से लगे ग्राम कोदोबत्तर पनटोरा में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। 24 घंटे के भीतर तेंदुए ने एक और 5 वर्षीय मासूम बच्चे पर हमला कर दिया।
जानकारी के अनुसार मासूम बच्चा घर के पास खेल रहा था, तभी अचानक झाड़ियों से निकले तेंदुए ने बच्चे कोनिका कमार को दबोच लिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनते ही परिजन एवं ग्रामीण मौके पर दौड़े। इस दौरान कोनिका कमार के माता पिता ने साहस का परिचय देते हुए तेंदुए से सीधा मुकाबला किया और किसी तरह बच्चे को उसके चंगुल से छुड़ाने में सफल रहे।

घटना में बच्चा घायल बताया जा रहा है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। लगातार हो रहे तेंदुए के हमलों से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों ने वन विभाग से तत्काल तेंदुए को पकड़ने और गांव में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

नेहरु साहू

मैं नेहरू साहू, गरियाबंद (छत्तीसगढ़) से हूँ और सत्य मेव जयते न्यूज़ का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य सच्चाई पर आधारित, निष्पक्ष और ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

इन्हें भी पढ़े 😊

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.