Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now×

जनदर्शन में आज मिले 32 आवेदन कलेक्टर ने आवेदनों को नियमानुसार निराकरण के निर्देश

कलेक्टर श्री उइके ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं

नेहरू साहू सत्य मेव जयते न्यूज गरियाबंद 

गरियाबंद, 17 मार्च 2026/जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्र के लोग अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आवेदन करने आये। इस दौरान जनदर्शन मे आने वाले सभी लोगों की समस्या और उनके समाधान का निराकरण भी किया गया। कलेक्टर श्री उइके ने आज जनदर्शन में 32 लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।


जनदर्शन में ग्राम गाड़ाघाट की दुजबाई धु्रव ने आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के लिए आवेदन सौंपा। इसी प्रकार ग्राम उरमाल के बाबूलाल ध्रुव ने बंदोबस्त में त्रुटि सुधार कराने के लिए, ग्राम सेंदर के गुल्फु राम कलार ने उचित न्याय दिलाने के लिए, ग्राम नहानबिरी की मीना बाई मरकाम ने पट्टा प्रदान कराने के लिए, ग्राम देवरी के चंद्रप्रकाश घृतलहरे ने श्रम कार्ड में सुधार कराने के लिए, ग्राम मड़ेली की कुंती बाई एवं तुलसी बाई साहू ने पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए, ग्राम लोहरसी की भगवती साहू ने पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए, ग्राम मोहतरा के हरिशचंद्र ने पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए, नगर पंचायत कोपरा के चमनलाल साहू ने आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए आवेदन सौंपा। इस दौरान कलेक्टर श्री उइके ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री प्रखर चंद्राकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

नेहरु साहू

मैं नेहरू साहू, गरियाबंद (छत्तीसगढ़) से हूँ और सत्य मेव जयते न्यूज़ का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य सच्चाई पर आधारित, निष्पक्ष और ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

इन्हें भी पढ़े 😊

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.