Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

धवलपुर में शिवमहापुराण ज्ञान यज्ञ कथा महोत्सव का भव्य शुभारंभ

छत्तीसगढ़ | धवलपुर ग्राम में आयोजित शिवमहापुराण ज्ञान यज्ञ कथा महोत्सव का शुभारंभ प्रथम दिवस श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ हुआ। यह आयोजन गुलशन महिलांग एवं कंचन महिलांग (निवासी–धवलपुर) के पावन आतिथ्य में संपन्न हो रहा है, जिसमें ग्रामवासियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

धवलपुर में शिवमहापुराण ज्ञान यज्ञ कथा महोत्सव का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा और कथा वाचन से वातावरण हुआ भक्तिमय।

भव्य कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

महोत्सव के पहले दिन ग्राम में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में महिलाएं, पुरुष और युवा पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा और वातावरण में आस्था की गूंज सुनाई दी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

शिवमहापुराण कथा से बंधे श्रद्धालु

 

इस पावन अवसर पर कथावाचिका परम पूज्य ठाकुर जी की लाडली, पंडित पलक नरेश दुबे जी के मुखारविंद से शिवमहापुराण की अमृतमयी कथा का प्रवाह प्रारंभ हुआ। प्रथम प्रसंग में भगवान शिव की महिमा, सृष्टि कल्याण में उनकी भूमिका और शिव भक्ति के आध्यात्मिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

धर्म, संस्कार और सद्भावना का संदेश

आयोजकों के अनुसार, इस कथा महोत्सव का मुख्य उद्देश्य धर्म, संस्कार और सद्भावना का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। कथा के दौरान प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और प्रवचन आयोजित किए जाएंगे, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक लाभ मिल सके।

ग्रामवासियों का सराहनीय सहयोग

कार्यक्रम के सफल आयोजन में ग्रामवासियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं। आगामी दिनों में शिवमहापुराण कथा के लिए और अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

नेहरु साहू

मैं नेहरू साहू, गरियाबंद (छत्तीसगढ़) से हूँ और सत्य मेव जयते न्यूज़ का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य सच्चाई पर आधारित, निष्पक्ष और ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.