Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

गरियाबंद के समीपस्थ ग्राम घुटकू नवापारा में क्रिकेट का महाकुंभ खेल भावना और उत्साह का महासंगम

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुनील यादव अध्यक्ष पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ रहे

गरियाबंद नेहरू साहू सत्य मेव जयते न्यूज गरियाबंद 

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के ग्राम घुटकू नवापारा/ भेजराडीह में M.G. क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता खेल प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया। ग्रामीण अंचल में आयोजित इस प्रतियोगिता ने साबित कर दिया कि संसाधन भले सीमित हों, लेकिन प्रतिभा और जज़्बा असीम होता है। पूरे आयोजन के दौरान खेल मैदान उत्साह, ऊर्जा और दर्शकों की गूंजती तालियों से सराबोर रहा।

आयोजक समिति एवं ग्रामवासियों की सराहनीय भूमिका

आयोजन समिति के प्रमुख चिंता राम सिन्हा (कप्तान), नीलम नायक एवं साहिल निषाद (उप कप्तान) तथा टीम सदस्य आदित्य यादव, दिनकर विश्वकर्मा, मोनिस सिन्हा, सुकलाल सोरी, शैलेन्द्र ठाकुर, देवेंद्र यादव, पेखन ठाकुर, योगेन्द्र ठाकुर, सदानंद निषाद, एवन सिन्हा, दुर्गेश ठाकुर, शीतल ठाकुर एवं पुष्पेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में प्रतियोगिता सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। खिलाड़ियों के अनुशासन और आयोजकों की व्यवस्था ने कार्यक्रम को एक आदर्श खेल आयोजन का रूप दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

फाइनल विजेता ग्राम कोपेकसा की टीम रही

फाइनल मुकाबला खेल प्रेमियों के लिए रोमांच से भरपूर रहा। यह निर्णायक मैच ग्राम धमना (कोपेकसा, पिपरछेड़ी) और घुटकू नवापारा जिला गरियाबंद की टीमों के बीच खेला गया। शानदार बल्लेबाजी, सधी हुई गेंदबाजी और चुस्त फील्डिंग के दम पर धमना की टीम ने 31 रनों से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। मैच के दौरान हर चौके-छक्के और विकेट पर दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा।

फाइनल मैच एवं समापन समारोह के मुख्य अतिथि सुनील कुमार यादव, प्रदेश अध्यक्ष, पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ रहे। उनके साथ संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं ग्राम जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें सरपंच घुटकू नवापारा श्रीमती हीराबाई ध्रुव, चिंटू साहू डीकेएस शो रूम गरियाबंद, उप सरपंच पुन्नी बाई नेताम, ग्राम पटेल जीतेश्वर साहू, क्लब के संरक्षक देवेश ठाकुर, कोच छगेश विश्वकर्मा एवं पूर्व सरपंच गुलशन ठाकुर शामिल रहे।

मुख्य अतिथि सुनील यादव प्रदेश अध्यक्ष पत्रकार महासंघ ने कहा 

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री यादव ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं बल्कि अनुशासन, एकता और नेतृत्व क्षमता का विद्यालय है। क्रिकेट जैसे खेल युवाओं में टीमवर्क, संयम और संघर्ष की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने घोषणा की कि ग्रामीण खेल आयोजनों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा, ताकि गांव की प्रतिभाएं जिला और राज्य स्तर तक पहुंच सकें।
पुरस्कार वितरण समारोह आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा। बीच के कालखंड में मुख्य अतिथि सुनील कुमार यादव द्वारा क्लब द्वारा घोषित प्रथम पुरस्कार स्वरूप विजेता टीम को शील्ड एवं 15,000 की घोषणा राशि प्रदान की गई। वहीं पत्रकार महासंघ के गरियाबंद जिला उपाध्यक्ष खिलेश्वर गिरी गोस्वामी द्वारा सभी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया, जिससे प्रतिभागियों का उत्साह दोगुना हो गया।
द्वितीय पुरस्कार सरपंचों, ग्राम पटेलों एवं प्रबुद्ध जनों द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।

क्लब संरक्षक देवेश ठाकुर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह मैदान केवल खेल का स्थान नहीं बल्कि सपनों की पिच है, जहाँ से युवा बड़ी पहचान बना सकते हैं। उन्होंने आयोजन समिति और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।

पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों की भारी उपस्थिति, खिलाड़ियों का जोश और ग्रामीणों की सहभागिता ने कार्यक्रम को खेल संस्कृति के उत्सव में बदल दिया। यह प्रतियोगिता गांव की एकता, युवाओं की ऊर्जा और सकारात्मक सामाजिक वातावरण का प्रतीक बनकर उभरी।

इस मौके पर पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के अनुशासन समिति प्रदेश उपाध्यक्ष शिव भीलेपारिया, जिला उपाध्यक्ष खिलेश्वर गिरी गोस्वामी, राकेश देवांगन, दिलीप नेताम तथा डोमन साहू उपस्थित रहे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, सहयोगियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में और भव्य प्रतियोगिता आयोजित करने का संकल्प लिया।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

नेहरु साहू

मैं नेहरू साहू, गरियाबंद (छत्तीसगढ़) से हूँ और सत्य मेव जयते न्यूज़ का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य सच्चाई पर आधारित, निष्पक्ष और ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.