Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now×

कलेक्टर श्री बीएस उइके ने बिहान रसोई का किया शुभारंभ

महिलाओं को मिला रोजगार का नया आयाम लखपति दीदी पहल को गति, समूहों को मिलेगा लाभ

नेहरू साहू सत्य मेव जयते न्यूज गरियाबंद 

गरियाबंद, 28 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री बीएस उइके ने लखपति दीदी पहल अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत शासकीय आईटीआई मजरकट्टा परिसर में स्थापित बिहान रसोई का कल शाम फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि बिहान रसोई ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
उन्होंने कहा कि लखपति दीदी पहल से जुड़ी महिला स्वसहायता समूहों को इस रसोई के माध्यम से नियमित आय का अवसर मिलेगा, साथ ही इनके द्वारा तैयार किए जाने वाले पौष्टिक एवं स्वच्छ नाश्ता, भोजन सहित छत्तीसगढ़ी व्यंजन से जिलेवासियों को इसका लाभ मिलेगा। कलेक्टर ने महिलाओं द्वारा तैयार व्यंजनों की सराहना करते हुए समूहों को गुणवत्ता और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने इस दौरान बिहान दीदीयों द्वारा बनाएं गए छत्तीसगढ़ी व्यंजनों को चखा।
अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में बिहान रसोई में 04 दुकानें संचालित की जा रही है। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी रसोई संचालन की जानकारी ली और महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जनपद सीईओ श्री केएस नागेश, डीपीएम श्री रमेश वर्मा श्री पतंजल मिश्रा सहित बिहान समूह संगठन के पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

नेहरु साहू

मैं नेहरू साहू, गरियाबंद (छत्तीसगढ़) से हूँ और सत्य मेव जयते न्यूज़ का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य सच्चाई पर आधारित, निष्पक्ष और ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

इन्हें भी पढ़े 😊

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.