
रायपुर में पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ की एकदिवसीय समीक्षा बैठक संपन्न प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने दिया निष्पक्ष व साफ पत्रकारिता का संदेश
लव कुमार रामटेके वरिष्ठ अधिवक्ता हाईकोर्ट रहे उपस्थित
रायपुर।
पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ की एकदिवसीय प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन राजधानी रायपुर में गरिमामय वातावरण में किया गया। बैठक में पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश, संभाग एवं जिला स्तर के तमाम पदाधिकारी एवं सदस्यगणों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर संगठनात्मक मजबूती, पत्रकार हितों तथा भविष्य की कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ है और इसकी विश्वसनीयता बनाए रखना प्रत्येक पत्रकार का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि “साफ, निष्पक्ष, निर्भीक और तथ्यपरक पत्रकारिता ही समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती है।” उन्होंने पत्रकारों से बिना किसी दबाव या प्रलोभन के जनहित में कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में विशेष रूप से लवकुमार रामटेके जी, वरिष्ठ अधिवक्ता, माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारों की भूमिका समाज में अत्यंत महत्वपूर्ण है और कानून की जानकारी पत्रकारों को और अधिक सशक्त बनाती है। उन्होंने पत्रकार अधिकारों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा कानूनी सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला।
समीक्षा बैठक में संगठन की अब तक की गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा जिलास्तर पर महासंघ को मजबूत करने, पत्रकारों के प्रशिक्षण, सुरक्षा कानून, मानदेय, बीमा एवं अन्य कल्याणकारी विषयों पर गंभीर मंथन किया गया। उपस्थित वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने अनुभव साझा करते हुए संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु सुझाव दिए।
बैठक के अंत में सभी पत्रकारों ने एकमत होकर जिम्मेदार, स्वच्छ एवं जनहितकारी पत्रकारिता के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम का समापन संगठन की एकता, पारदर्शिता और पत्रकार हितों की रक्षा के संकल्प के साथ किया






