
जिला स्तरीय परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन
जनप्रतिनिधियों ने अपने परीक्षा अनुभवों को बच्चों के साथ साझा किया
नेहरू साहू सत्य मेव जयते न्यूज गरियाबंद
गरियाबंद, 06 फरवरी 2026/परीक्षा को एक उत्सव के रूप में तभी लिया जा सकता है जब अपने मन में हम परीक्षा के डर को दूर करें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों से बातचीत करते हुए यह बात कही।

उन्होंने परीक्षा के तनाव को दूर करने के लिए बच्चों को बहुत सारे टिप्स एंड ट्रिक बताएं। आज देश भर में एक साथ प्रातः 10ः00 बजे से सभी स्कूलों में इस कार्यक्रम का प्रसारण हुआ। गरियाबंद जिले में भी सभी स्कूलों में इसके प्रसारण के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई थी।
आज प्रातः 10ः00 बजे पीएम श्री हायर सेकेंडरी स्कूल गरियाबंद में जिला स्तरीय परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, शिक्षकों के अलावा शाला प्रबंध समिति के सदस्यों सहित नगर पालिका अध्यक्ष श्री रिखीराम यादव, शाला समिति के अध्यक्ष श्री प्रशांत मानिकपुरी, श्री मुरली धर सिन्हा, डीएमसी श्री शिवेश शुक्ला ने इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए परीक्षा में बेहतर रणनीति बनकर अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्री आसिफ खान, आशीष शर्मा, सुरेंद्र सोनटेके, विष्णु मरकाम, श्रीमती बिंदु सिंहा, रेणुका साहू, मंडल अध्यक्ष सुमित पारख, एपीसी मनोज केला, विल्सन थॉमस , प्राचार्य वंदना पांडे,शिक्षक रघुनाथ साहू, यामिनी साहू, संध्या ठाकुर उपस्थित थे।
Live Cricket Info






