
नया सवेरा अभियान’ के तहत गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के मार्गदर्शन में लगातार अभियान जारी
नेहरू साहू सत्य मेव जयते न्यूज गरियाबंद
गरियाबंद पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘नया सवेरा अभियान’ के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के ग्राम मालगांव में छापेमारी कर 7 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से फागुराम गंधर्व (47 वर्ष), निवासी मालगांव को गिरफ्तार किया। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 1,400 रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
गरियाबंद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध सख्त एवं लगातार अभियान जारी रहेगा तथा ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info






