Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

एक शाम शहीदों के नाम देश भक्ति गीतों से गूंजा धर्म नगरी राजिम

सम्मान समारोह के दौरान नगरवासियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ फौजियों एवं पुलिस जवानों का अभिनंदन किया

नेहरू साहू सत्य मेव जयते न्यूज गरियाबंद 

राजिम।नगर के हृदय स्थल पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक बस स्टैण्ड राजिम में कला मंच राजिम के तत्वाधान में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ । जिसमे नगर के नवोदित कलाकारों ने देश के अमर शहीदों को संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की।


कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पालिका परिषद राजिम के अध्यक्ष महेश यादव, नगर निरीक्षक अमृत लाल साहू ,उप निरीक्षक संजय सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में क्षेत्र के शहीद परिवारों , सेवानिवृत सैनिकों तथा पुलिस के जवानों का सम्मान शाल एवं श्रीफल भेंट कर उनके त्याग, अनुशासन, और राष्ट्र सेवा को नमन किया गया ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित नगरवासियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ फ़ौजियों एवं पुलिस के जवानों का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को नमन करते हुए जनमानस में देश भक्ति की भावना को सशक्त करना रहा।संगीत संध्या के दौरान कला मंच के कलाकारों ने श्रोताओं को देशभक्ति के जोश से भर दिया ।

नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव की देशभक्ति गीत अब की बरस ने खूब तालियां बटोरी 

कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष महेश यादव ने देशभक्ति गीत अब के बरस गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम का आगाज किया वहीं नगर निरीक्षक अमृत लाल साहू ने जिंदगी मौत ना बन जाए सम्हालों यारो गाकर माहौल को भाव विभोर कर दिया।उप निरीक्षक संजय सिंह ठाकुर ने जहां डाल डाल पर सोने की गीत गाकर देशभक्ति का संचार किया ।

दिनेश्वर साहू की विशेष प्रस्तुति छोड़ो कल की बाते कल की बात पुरानी गीत ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया

कलामंच राजिम के कलाकार आशीष शिंदे ने कर चले हम फिदा, किशोर निर्मलकर ने देखो वीर जवानों अपनी, कुंदन सोनी ने दिल दिया है जान भी देंगे, धर्मेंद्र शर्मा ने ए वतन ए वतन, दिनेश्वर साहू ने छोड़ो कल की बाते, अदिति सिंह ने ए मेरे वतन के लोगों, प्रकाश सिन्हा ने चिट्ठी आई है वतन से , लिलेश्वर प्रसाद साहू ने मेरा मुल्क मेरा देश मेरा ये वतन, भुनेश्वर मिश्रा ने धरती सुनहरी अम्बर नीला सहित कलाकारों ने देश भक्ति गीतों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर अमर शहीदों को याद किया ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से देवेंद्र शर्मा नंदी शर्मा अरविंद गुप्ता लीलेश्वर यदु विप्लव तिवारी रामकुमार साहू भावेश ठाकुर गजेश्वर ठाकुर धीरेंद्र शर्मा चेतन मेघवानी राजा पारख कुलेश्वर साहू रतन ज्वेलर्स बलराम साहू पवन गुप्ता पंकज मेघवानी मोंटू दुबे निखिल यादव बलवंत राव बंटी देवांगन गैंद लाल साहू गोविंद कहार राकेश गुप्ता हीरेंद्र साहू सागर देवानी सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन दिनेश्वर साहू एवं आभार व्यक्त नंदी शर्मा ने किया।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

नेहरु साहू

मैं नेहरू साहू, गरियाबंद (छत्तीसगढ़) से हूँ और सत्य मेव जयते न्यूज़ का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य सच्चाई पर आधारित, निष्पक्ष और ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.