Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now×

गरियाबंद की बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान : मेधावी छात्राओं को मिली 6 लाख की प्रोत्साहन सहायता

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं जिलाधीश भगवान सिंह ऊईके के हाथों हुए सम्मानित

नेहरू साहू सत्य मेव जयते न्यूज गरियाबंद 

गरियाबंद जिले के लिए गौरव और सम्मान का क्षण उस समय आया जब श्रम विभाग द्वारा संचालित *भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की नोनी-बाबू मेधावी प्रोत्साहन सहायता योजना* के अंतर्गत जिले की तीन प्रतिभाशाली बेटियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
रायपुर में आयोजित सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के करकमलों से छात्राओं को कुल 6 लाख रुपए की सहायता राशि डमी चेक के माध्यम से प्रदान की गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

गरियाबंद जिले के श्रमिक परिवारों से आने वाली *कु. कुसुमलता विप्रे एवं कु. तनीशा साहू* ने कक्षा 12वीं की प्रावीण्य सूची में तथा *कु. भारती जांगड़े* ने कक्षा 10वीं की टॉप-10 सूची में स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है।

इसी क्रम में आज कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में जिलाधीश भगवान सिंह उइके, जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर, श्रम पदाधिकारी जयंती बंसल सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में तीनों मेधावी छात्राओं को योजना अंतर्गत प्रत्येक को 2 लाख रुपए प्रदान किए गए। इसमें *1 लाख रुपए* मेधावी प्रोत्साहन राशि तथा *1 लाख रुपए स्कूटी क्रय* हेतु शामिल हैं।
इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि इन बेटियों की सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जिले के लिए प्रेरणा है और यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।

श्रम अधिकारी *जयंती बंसल* ने बताया कि नोनी-बाबू मेधावी प्रोत्साहन सहायता योजना का उद्देश्य श्रमिक परिवारों के प्रतिभाशाली बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

गरियाबंद की इन बेटियों ने साबित कर दिया कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती—मेहनत, संकल्प और अवसर मिल जाए तो सफलता की नई इबारत लिखी जा सकती है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

नेहरु साहू

मैं नेहरू साहू, गरियाबंद (छत्तीसगढ़) से हूँ और सत्य मेव जयते न्यूज़ का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य सच्चाई पर आधारित, निष्पक्ष और ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

इन्हें भी पढ़े 😊

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.