Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now×

चौकी बिन्द्रानवागढ़ जिला गरियाबंद के अंतर्गत जी/65 बटालियन सी.आर.पी.एफ. के द्वारा सिविक एक्शन का किया गया आयोजन।

शिक्षा एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी सामग्री किया गया वितरण

नेहरू साहू सत्य मेव जयते न्यूज गरियाबंद 

चौकी बिन्द्रानवागढ़ अंतर्गत जी/65 बटा. सी.आर.पी.एफ. के परिचालनिक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गॉव के लिए राधे श्याम सिंह, कमाण्डेंट-65 बटा. सी.आर.पी.एफ. के मार्गदर्शन में उप कमाण्डेंट सुधेन्द्र सिंह एवं सहायक कमाण्डेंट राजीव रतन द्वारा जी/65 बटा. सी.आर.पी.एफ. द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम एवं चिकित्सा का आयोजन किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

इस कार्यक्रम के दौरान ग्राम बिन्द्रानवागढ, खमारीपारा, बोईरबेहरा, तिमनपुर, आदि के ग्रामीणों का स्वास्थ्य चेकअप, दवाई वितरण एवं सिलाई मशीन, साड़ी, मच्छरदानी, स्कूली बच्चों के लिए पढ़ाई की सामग्री जैसे स्कूल बैग, ड्राईंग बॉक्स, चप्पले इत्यादि वितरित की गई।
उप कमाण्डेंट सुधेन्द्र सिंह द्वारा बताया गया कि क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक रूप से पिछडे़ वर्गों की सहायता करना, गांव के विकास में योगदान देना और युवाओं को शिक्षा के माध्यम से विकास की मुख्यधारा में शामिल करना है तथा सकारात्मक जुड़ाव को बढ़ावा देकर क्षेत्र में नक्सलवाद के प्रभाव को कम करना हमारा उद्देश्य है।

जी/65 बटा. सी.आर.पी.एफ. के श्री सुधेन्द्र सिंह (उप कमान्डेंट ), राजीव रतन (सहा.) निरीक्षक/जीडी डी.पी. चतुर्वेदी, निरीक्षक/जीडी दलजीत सिंह, उप निरीक्षक भुवनेश्वरी नरेटी चौकी प्रभारी बिन्द्रानवागढ़, शश्या ठाकुर (सरपंच), कम्पनी, चौकी के जवान एवं समस्त ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

नेहरु साहू

मैं नेहरू साहू, गरियाबंद (छत्तीसगढ़) से हूँ और सत्य मेव जयते न्यूज़ का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य सच्चाई पर आधारित, निष्पक्ष और ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

इन्हें भी पढ़े 😊

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.