Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान राजीव लोचन की पूजा-अर्चना

महानदी गंगा मैया की महाआरती में हुए शामिल

नेहरू साहू सत्य मेव जयते न्यूज गरियाबंद 

गरियाबंद, 15 फरवरी 2026/ धर्म नगरी राजिम में आयोजित राजिम कुंभ कल्प 2026 के भव्य समापन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष आयाम प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम भगवान श्री राजीव लोचन मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

इसके पश्चात उन्होंने त्रिवेणी संगम के मध्य स्थित भगवान श्री कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया और प्रदेश की निरंतर प्रगति, शांति और खुशहाली की कामना की। मंदिर दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री महानदी तट पर आयोजित भव्य महाआरती में शामिल हुए। साध्वी प्रज्ञा भारती के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के बीच मुख्यमंत्री ने श्रद्धापूर्वक महानदी मैया की आरती उतारी। दीपों की ज्योति, गूंजते मंत्र और भक्तिमय वातावरण ने पूरे संगम क्षेत्र को दिव्य आभा से आलोकित कर दिया। आरती पश्चात परिक्रमा कर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की उन्नति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।


इस अवसर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं जिला के प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल, पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, राजिम विधायक रोहित साहू, अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, साधु-संत और श्रद्धालु उपस्थित रहे

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

नेहरु साहू

मैं नेहरू साहू, गरियाबंद (छत्तीसगढ़) से हूँ और सत्य मेव जयते न्यूज़ का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य सच्चाई पर आधारित, निष्पक्ष और ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.