Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now×

गरियाबंद जिले को मिली 10 नए एम्बुलेंस वाहन स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना जिला प्रषासन की प्राथमिकता – कलेक्टर श्री उइके

विधिवत पूजा-अर्चना कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

नेहरू साहू सत्य मेव जयते न्यूज गरियाबंद 

 

गरियाबंद, 01 अप्रैल 2026/ जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक आसान बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई। कलेक्टर श्री बी.एस. उइके, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर, नगरपालिका के अध्यक्ष श्री रिखीराम यादव, वरिष्ठ नागरिक श्री अनिल चंद्राकर, नगरपालिका के उपाध्यक्ष श्री आसिफ मेमन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मिलेश्वरी साहू मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति में गरियाबंद जिले को प्राप्त 10 नई 108 संजीवनी एक्सप्रेस एंबुलेंसों का विधिवत पूजा-अर्चना कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 10 नवीन संजीवनी एक्सप्रेस वाहनों में से 1 वाहन एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम से लैस है, शेष 9 वाहन बेसिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम से युक्त हैं। इन वाहनों की तैनाती के लिए सभी प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। 10 वाहनों में से 2 गाड़ियाँ जिला अस्पताल गरियाबंद में आधार स्टेशन के रूप में कार्य करेंगी। इसके अलावा 1-1 वाहन पीएचसी पाण्डुका, सीएचसी राजिम, सीएचसी फिंगेश्वर, सीएचसी छुरा, सीएचसी मैनपुर, सीएचसी अमलीपदर, सीएचसी देवभोग एवं पीएचसी सूपेबेड़ा बेस स्टेशन के रूप में सौंपा गया है। इससे जिले के प्रत्येक ब्लॉक में स्वास्थ्य सेवाओं की शीघ्र उपलब्धता सुनिश्चित होगी। इन वाहनों की उपलब्धता से विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में गंभीर मरीजों को समय पर उपचार या रेफरल सेवा मिलना आसान होगा। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व 108 संजीवनी एक्सप्रेस सेवा का संचालन जय अंबे कंपनी द्वारा किया जा रहा था। लेकिन इस वित्तीय वर्ष से सेवा संचालन की जिम्मेदारी जीवीके-एमरी को सौंपी गई है। सेवा प्रदाता में हुए इस परिवर्तन के बाद प्रशासन को उम्मीद है कि जिले में 108 सेवाओं की गुणवत्ता, उपलब्धता और प्रतिक्रिया समय में और अधिक सुधार होगा।

कलेक्टर श्री उइके ने इस दौरान कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और सेवाओं को मजबूत करने से सीधे आम नागरिकों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि नई एंबुलेंसों के संचालन से गंभीर मरीजों के लिए बेहतर रेफरल सुविधा उपलब्ध होगी तथा उपचार की संभावना कई गुना बढ़ जाएगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

नेहरु साहू

मैं नेहरू साहू, गरियाबंद (छत्तीसगढ़) से हूँ और सत्य मेव जयते न्यूज़ का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य सच्चाई पर आधारित, निष्पक्ष और ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

इन्हें भी पढ़े 😊

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.