Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

ताँवरबाहरा में चल रहे भव्य पांच दिवसीय श्रीरामचरित मानस महायज्ञ संपन्न

साहू समाज जिला अध्यक्ष प्रवीण साहू के मुख्य आतिथ्य में हुआ समापन

नेहरू साहू सत्य मेव जयते न्यूज गरियाबंद 

गरियाबंद। जिला मुख्यालय से लगे ग्राम ताँवरबाहरा में धर्म, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिवसीय श्रीरामचरित मानस महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का भव्य आयोजन दिनांक 11 फरवरी से 15 फरवरी तक हुआ। इस धार्मिक आयोजन में समस्त ग्रामवासियों का पूर्ण सहयोग रहा।


यह कार्यक्रम ब्रह्मलीन संत सिया भुनेश्वरी शरण व्यास जी के कृपा पात्र शिष्य महंत श्री गोवर्धन शरण व्यास जी महाराज जी यज्ञकर्ता सिरकट्टी आश्रम कुटेना पाण्डुका के सानिध्य में संपन्न हुआ ।
ग्राम विकास समिति कोषाध्यक्ष केशव साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि कथा सुनने सम्मानित अतिथियों का भी आगमन धर्म मंच में हुआ, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से श्री प्रवीण साहू जी जिलाध्यक्ष जिला साहू संघ एवं पंचायत सचिव संघ गरियाबंद, श्री जनक राम ध्रुव जी विधायक बिन्द्रानवागढ़, श्रीमती लालिमा पारस ठाकुर उपाध्यक्ष जिला पंचायत, श्री लेखराम साहू जी जनपद उपाध्यक्ष, श्री रामाधार साहू जी अध्यक्ष तहसील साहू संघ गरियाबंद, श्रीमती बबीता परमेश्वर सेन जनपद सदस्य, कोमल ध्रुव अध्यक्ष सरपंच संघ, चुम्मन ध्रुव उपाध्यक्ष सरपंच संघ , सत्संग मण्डल गरियाबंद, रामराज युवा संगठन गरियाबंद सहित अन्य प्रतिनिधि गण एवं आसपास के लोग पहुंचे थे। इस आयोजन में गांव वालों के अलावा गरियाबंद, कोकड़ी, नहरगांव, पाथरमोहंदा, कोचवाय, पंडरीपानी से हजारों की संख्या में दूर–दराज से श्रद्धालु श्रीरामचरित मानस के भावपूर्ण प्रसंगों का श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त किया ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

अतिथियों का कहना है कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से न केवल आध्यात्मिक चेतना का विकास होता है, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे को भी मजबूती मिलती है। आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्राम की महिला समिति, युवा समिति एवं वरिष्ठ नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही है।ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष मंथीर साहू , लक्ष्मी नारायण ध्रुव, केशव साहू, दुलेश साहू, लूकेश साहू, देवलाल ध्रुव, प्रेमलाल नेताम ने सभी का प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोगियों का आभार प्रकट किया।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

नेहरु साहू

मैं नेहरू साहू, गरियाबंद (छत्तीसगढ़) से हूँ और सत्य मेव जयते न्यूज़ का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य सच्चाई पर आधारित, निष्पक्ष और ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.