Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now×

महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा विषय पर महिला एवं बाल संवाद जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन

एग्रोकेट सोसायटी फॉर रूरल डेवलपमेंट एवं स्वलम्बी महिला समूह संयुक्त के तत्वाधान में हुआ सम्पन्न

नेहरू साहू सत्य मेव जयते न्यूज गरियाबंद 

एग्रोकेट सोसायटी फॉर रूरल डेवलपमेंट एवं स्वलम्बी महिला समूह संयुक्त के तत्वाधान में जिला मुख्यालय से दूरस्थ ग्राम जड़जड़ा में शिक्षा, महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा विषय पर महिला एवं बाल संवाद जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 100 से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर प्रशिक्षण का लाभ उठाया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचल की महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा।

इस दौरान विशेषज्ञों द्वारा घरेलू हिंसा से संरक्षण, आत्मरक्षा के उपाय, साइबर सुरक्षा एवं महिलाओं के कानूनी अधिकारों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

प्रशिक्षण के माध्यम से बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा और जागरूकता ही महिलाओं को सशक्त बनाने का सबसे मजबूत माध्यम है।

कार्यक्रम में विशेष रूप से श्रीमती तनु साहू सामाजिक कार्यकर्ता (सदस्य बाल कल्याण समिति श्रीमती फुलन बाई सरपंच ग्राम जड़जड़ा), कुमारी नेहा वर्मा (प्रोजेक्ट मैनेजर), श्रीमती कविता साहू (प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर), श्रीमती सारिका महादिक, स्वावलंबी महिला विकास समिति,श्रीमती मंजू चनापे, उपाध्यक्ष स्वावलंबी महिला विकास समिति त्रिवेणी देवांगन, तारामति पटेल, लक्ष्मी पटेल, रोशनी पटेल, पूर्णिमा पटेल, सुखांतिन निषाद एवं अनिता ध्रुव सहित अन्य गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों के उत्साह एवं जागरूकता के संकल्प के साथ हुआ, जिसमें सभी ने समाज में महिला एवं बालिका सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

नेहरु साहू

मैं नेहरू साहू, गरियाबंद (छत्तीसगढ़) से हूँ और सत्य मेव जयते न्यूज़ का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य सच्चाई पर आधारित, निष्पक्ष और ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

इन्हें भी पढ़े 😊

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.