Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now×

सुशासन तिहार के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक

कलेक्टर ने सभी विभागों के प्रमुखों सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदनों को समय-सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए

नेहरू साहू सत्य मेव जयते गरियाबंद 

गरियाबंद, 09 मई 2026/ कलेक्टर श्री बी.एस. उइके ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सुशासन तिहार की आगामी तैयारियों एवं विभागीय प्रगति की विस्तृत समीक्षा के लिए समीक्षा बैठक ली। इस दौरान वनमंडलाधिकारी श्री शशिगानंदन के, जिला पंचायत के सीईओ श्री प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री पंकज डाहिरे, श्रीमती ऋषा ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री उइके ने कहा कि सुशासन तिहार में आकस्मिक किसी भी शिविर में माननीय मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, राज्य स्तर के उच्च अधिकारी पहुंच सकते है। इसलिए सभी विभाग प्रमुख अपनी प्रगति रिपोर्ट, लंबित प्रकरणों एवं कार्ययोजना को पूर्ण रूप से तैयार रखें। राजस्व विभाग को विशेष रूप से अविवादित, विवादित, नामंाकन, बंटवारा, त्रुटि-सुधार एवं प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के लंबित प्रकरणों के प्रकरणों पर त्वरित निराकरण, डिजिटल हस्ताक्षर करने के निर्देश दिए।
उन्होंने जिले में पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस की उपलब्धता के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि जिले में इसकी कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने इसके साथ ही धान उठाव की वर्तमान स्थिति, एग्रीस्टैक पोर्टल में डाटा अपडेशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लंबित सत्यापन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की प्रगति तथा सड़क अवसंरचना सुधार पर जोर दिया गया। आवास योजनाओं की समीक्षा में प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण एवं शहरी के लंबित प्रकरणों को शीघ्र पूर्ण करने तथा पंचायतवार अद्यतन सूची तैयार रखने के निर्देश दिए गए।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग को आयुष्मान भारत, टीबी मुक्त अभियान, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, सिकल सेल जांच तथा चिकित्सा सेवाओं को प्राथमिकता देने को कहा गया। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान, महतारी वंदन योजना तथा वन विभाग को तेंदूपत्ता संग्रहण व्यवस्था सुचारू रखने को कहा गया। पीएम सूर्यघर मुफ़्त बिजली योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों के घरों का सत्यापन एवं स्वीकृति कार्य में गति लाने पर जोर दिया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती एवं पात्र हितग्राहियों को शत् प्रतिशत लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने जिले में पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए गर्मी के मौसम में विशेष निगरानी रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में तत्काल मरम्मत एवं आपूर्ति व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए। ई-ऑफिस प्रणाली के बेहतर उपयोग पर भी जोर दिया गया। शिक्षा विभाग को पीएम श्री स्कूलों की प्रगति, आधारभूत सुविधाओं की पूर्ति करने को कहा। कलेक्टर ने सभी विभागों से कहा कि सुशासन तिहार के दौरान जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से निराकरण करें। ताकि नागरिकों को अधिकतम लाभ मिल सके।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

नेहरु साहू

मैं नेहरू साहू, गरियाबंद (छत्तीसगढ़) से हूँ और सत्य मेव जयते न्यूज़ का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य सच्चाई पर आधारित, निष्पक्ष और ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

इन्हें भी पढ़े 😊

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.