
अमित मिरी गरियाबंद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त, वरिष्ठ नेताओं एवं नेतृत्व का किया आभार व्यक्त
अमित मिरी के नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में दौड़ा खुशी का लहर
- संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार को प्रदेशभर के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की घोषणा की गई। इसी क्रम में गरियाबंद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के लंबे समय से संघर्षशील, ऊर्जावान एवं समर्पित युवा नेता अमित मिरी की नियुक्ति की गई है।
अपनी नियुक्ति पर नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष अमित मिरी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महासचिव *सचिन पायलट, सहप्रभारी **एस.ए. संपत कुमारप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष **दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ,नेता प्रतिपक्ष श्री चरण दास महंत जी,बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा *विधायक **जनक ध्रुव, पूर्व मंत्री **अमितेश शुक्ल* जिला कांग्रेस कमेटी प्रभारी सकलेन कामदार, जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष सुखचंद बेसरा, वरिष्ठ नेता युगल किशोर पांडेय सहित समस्त वरिष्ठ नेताओं एवं नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
अमित मिरी ने कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन्हें सौंपा है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरे उतरने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कांग्रेस संगठन की रीति-नीति को जमीनी स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को एकजुट करने एवं जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पूरी मजबूती से आवाज बुलंद करेगी तथा आम जनता के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
उक्त नियुक्ति पर नरेंद्र देवांगन, श्रीमती मंजू ध्रुव,हाफिज खान,महेंद्र राजपूत,भानु सिन्हा, डीलेश्वर देवांगन,बीरू यादव,रमेश मेश्राम,श्रीमती श्रद्धा राजपूत,प्रेम सोनवानी,गौरव मिश्रा,अमृत पटेल,चित्रांश ध्रुव,मुकेश रामटेके,संदीप सरकार,मनीष ध्रुव,केशु सिन्हा,दिलीप सिन्हा, हरीश देवांगन, श्रीमती सविता गिरी,श्रीमती प्रतिभा पटेल,अवध राम यादव,सन्नी मेमन,राजेश साहू,हरमेश चावड़ा,अजगर खान,वीरेंद्र ठाकुर,प्रदीप यादव,महेन्द्र यादव, चित्रसेन साहू, सूरज यादव,रमन सिंग,पप्पू यादव,नेपाल यादव,वालेश मरकाम,अक्तूराम यादव,आत्मा राम मरकाम,प्रेम नेताम,परमानंद सोम,मुकेश भोई सहित कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बधाई ज्ञापित की है।
अमित मिरी की नियुक्ति पर गरियाबंद ब्लॉक सहित जिलेभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है तथा बड़ी संख्या में पार्टीजनों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
Live Cricket Info






