Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाने की मांग को लेकर किसान संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

धान खरीदी केन्द्रों में अवस्था तथा ऑनलाइन टोकन सम्बंधी समस्याओं के कारण 15 फरवरी तक समय सीमा बढ़ाने की मांग

धान खरीदी की समय-सीमा बढ़ाने की मांग ने पकड़ा जोर, जिला किसान संघ गरियाबंद ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

गरियाबंद। नेहरू साहू सत्य मेव जयते न्यूज 

प्रदेश किसान संघ छत्तीसगढ़ के निर्देशन में जिला किसान संघ गरियाबंद द्वारा किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री के नाम गरियाबंद जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में धान खरीदी की वर्तमान समय-सीमा को बढ़ाकर 15 फरवरी तक किए जाने की विशेष मांग की गई है।
किसान संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि विलंब से हुई कटाई, मजदूरों की कमी, परिवहन व तकनीकी एवं धान खरीदी केन्द्रों में अवस्था तथा ऑनलाइन टोकन सम्बंधी समस्याओं के कारण बड़ी संख्या में किसान अब तक अपनी उपज समितियों में नहीं बेच पाए हैं। ऐसे में यदि धान खरीदी की समय-सीमा नहीं बढ़ाई गई तो हजारों किसान शासन की समर्थन मूल्य योजना से वंचित हो जाएंगे, जिससे उन्हें आर्थिक क्षति उठानी पड़ेगी।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था की रीढ़ किसान हैं और धान खरीदी शासन की सबसे महत्वपूर्ण योजना है। समय-सीमा में विस्तार कर शासन किसानों को राहत दे सकता है तथा उनकी मेहनत का उचित मूल्य सुनिश्चित कर सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

इस अवसर पर जिला किसान संघ गरियाबंद के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में किसानों ने एक स्वर में मांग रखी कि धान खरीदी की समय-सीमा 15 फरवरी तक अनिवार्य रूप से बढ़ाई जाए, ताकि कोई भी किसान अपनी उपज बेचने से वंचित न रहे।

जिलाधीश ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए शासन तक प्रेषित करने का आश्वासन दिया। किसान संघ को उम्मीद है कि राज्य सरकार किसानों की पीड़ा को समझते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगी।

इस अवसर पर जिला एवं ब्लॉक किसान संघ गरियाबंद के पदाधिकारी माधव राजपूत,गंगू राम साहू , राजेंद्र राजपूत गंगा राम सिन्हा,ललित निषाद एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे, जिन्होंने एक स्वर में किसानों के हितों की रक्षा की मांग उठाई।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

नेहरु साहू

मैं नेहरू साहू, गरियाबंद (छत्तीसगढ़) से हूँ और सत्य मेव जयते न्यूज़ का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य सच्चाई पर आधारित, निष्पक्ष और ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.