Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

राजिम कुंभ कल्प मेला में साहू समाज द्वारा 15 दिवसीय निःशुल्क भोग भंडारा का भव्य आयोजन

विधायक रोहित साहू की अनुशंसा पर शासन द्वारा भोग भंडारा संचालन हेतु विशाल डोम (पंडाल) की व्यवस्था की जा रही है

राजिम कुंभ कल्प मेला में साहू समाज द्वारा 15 दिवसीय निःशुल्क भोग भंडारा का भव्य आयोजन

राजिम नेहरू साहू सत्य मेव जयते न्यूज 

साहू समाज राजिम भक्तिन मंदिर समिति के तत्वाधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विश्व प्रसिद्ध राजिम कुंभ कल्प मेला के पावन अवसर पर 15 दिवसीय निःशुल्क भोग भंडारा प्रसाद वितरण का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
इस सेवा आयोजन के माध्यम से देश-प्रदेश से कुंभ कल्प मेले में पधारने वाले लाखों श्रद्धालुओं को निःस्वार्थ भाव से प्रसाद उपलब्ध कराया जाएगा।

यह आयोजन क्षेत्र के विधायक श्री रोहित साहू, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पूर्व उपाध्यक्ष श्री भुनेश्वर साहू एवं समिति अध्यक्ष श्री लाला राम साहू के सफल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सम्पन्न होगा।

विधायक रोहित साहू की अनुशंसा पर शासन द्वारा भोग भंडारा संचालन हेतु विशाल डोम (पंडाल) की व्यवस्था की जा रही है, जिससे श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुगम व्यवस्था मिल सके।

उक्त आयोजन की तैयारियों को लेकर राजिम भक्तिन मंदिर परिसर में मंदिर समिति की एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें भोग भंडारा कार्यक्रम की रूपरेखा, समय-सारणी, व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा, स्वयंसेवकों की जिम्मेदारी एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने हेतु अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

भोग भंडारे में प्रतिदिन शुद्ध, सात्विक एवं पौष्टिक भोजन प्रसाद के रूप में वितरित किया जाएगा। आयोजन स्थल पर स्वच्छता, अनुशासन एवं सेवा भावना का विशेष ध्यान रखा जाएगा। साहू समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं मातृशक्ति की सक्रिय सहभागिता से यह सेवा कार्य और अधिक भव्य एवं व्यवस्थित रूप लेगा।साहू समाज राजिम भक्तिन मंदिर समिति ने समस्त श्रद्धालुओं, समाजजनों एवं नगरवासियों से इस धार्मिक एवं सेवा मूलक आयोजन में सहभागी बनकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। राजिम कुंभ कल्प मेला में साहू समाज द्वारा किया जा रहा यह भोग भंडारा सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता की सशक्त मिसाल बनेगा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

नेहरु साहू

मैं नेहरू साहू, गरियाबंद (छत्तीसगढ़) से हूँ और सत्य मेव जयते न्यूज़ का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य सच्चाई पर आधारित, निष्पक्ष और ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.