Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now×

एकता का संदेश, हरियाली का संकल्प” — सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर गरियाबंद पुलिस का प्रेरणादायी अभियान, स्कूली बच्चों संग किया वृक्षारोपण

पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देशन में थाना प्रभारी छुरा ज्ञानेश्वर सिंग गंगवाल एवं टीम द्वारा सराहनीय कार्य हुआ सम्पन्न

नेहरू साहू सत्य मेव जयते न्यूज गरियाबंद 

गरियाबंद। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर गरियाबंद पुलिस ने समाज में राष्ट्रीय एकता, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता का अनूठा संदेश देते हुए “एकता वृक्षारोपण अभियान” के तहत शासकीय स्कूल रसेला में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस अधिकारियों और स्कूली बच्चों ने मिलकर पौधे लगाए तथा उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देशन में चल रहे सामुदायिक पुलिसिंग अभियान के अंतर्गत थाना प्रभारी छुरा ज्ञानेश्वर सिंह गंगवाल एवं उनकी टीम ने विद्यार्थियों के बीच जागरूकता शिविर आयोजित कर उन्हें साइबर अपराधों से बचाव, यातायात नियमों के पालन, पॉक्सो एक्ट के महत्वपूर्ण प्रावधानों तथा आपातकालीन सेवा डायल 112 की उपयोगिता की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान नन्हे बच्चों को गुड टच और बैड टच का अंतर अत्यंत सरल एवं सहज भाषा में समझाया गया, ताकि वे किसी भी अनुचित परिस्थिति में स्वयं को सुरक्षित रख सकें और बिना झिझक अपने अभिभावकों एवं शिक्षकों से बात कर सकें।

इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने कहा कि एक पौधा केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करता, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की नींव भी रखता है। वहीं बच्चों ने भी पौधों की देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर सिंह गंगवाल, सहायक निरीक्षक टीकाराम ध्रुव, राजकुमार शशि, ग्राम पंचायत रसेला के उपसरपंच परमेश्वर यादव, विद्यालय के शिक्षकगण एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

नेहरु साहू

मैं नेहरू साहू, गरियाबंद (छत्तीसगढ़) से हूँ और सत्य मेव जयते न्यूज़ का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य सच्चाई पर आधारित, निष्पक्ष और ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

इन्हें भी पढ़े 😊

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.