Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

ग्राम हरदी में आयोजित श्री रामचरित मानस गान सम्मेलन कार्यक्रम भक्तिरस और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर हो उठा

श्री राम चरित मानस गान सम्मेलन कार्यक्रम के अंतिम दिवस में विंध्यवासिनी महिला मानस मंडली गोकुलपुर धमतरी की मनमोहक प्रस्तुति

गरियाबंद। नेहरू साहू सत्य मेव जयते न्यूज गरियाबंद 

गरियाबंद जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम हरदी में आयोजित तीन दिवसीय श्री रामचरित मानस गान सम्मेलन कार्यक्रम का अंतिम दिवस भक्तिमय, भावनात्मक एवं आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के अंतिम दिवस द्वितीय पुष्य के रूप में मंचासीन जय माँ विंध्यवासिनी महिला मानस मंडली, गोकुलपुर (धमतरी) की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं के हृदय को गहराई से स्पर्श कर दिया।

इस अवसर पर मंडली की व्याख्याकार श्रीमती रेशमी साहू ने मिले प्रसंग सुंदरकाण्ड के चौपाई पर अत्यंत मार्मिक, भावभरा एवं आत्मस्पर्शी व्याख्यान प्रस्तुत किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

उनकी सरल, सहज और प्रभावशाली भाषा शैली ने रामकथा के गूढ़ भावों को जनसामान्य तक सहज रूप से पहुंचाया।
सुंदरकाण्ड में हनुमान जी की भक्ति, शक्ति, समर्पण और प्रभु श्रीराम के प्रति अटूट निष्ठा का ऐसा सजीव वर्णन किया गया कि श्रोता भावुक होकर भक्ति रस में डूबते चले गए। मिले प्रसंग की व्याख्या के दौरान पंडाल में उपस्थित अनेक श्रद्धालुओं की आँखें नम हो गईं।
मंडली की गायिका श्रीमती रानी साहू की मधुर, कोमल एवं सुरमयी आवाज ने कार्यक्रम को विशेष ऊँचाई प्रदान की।

उनके स्वर से निकली प्रत्येक चौपाई और भजन ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर रामनाम का रसपान करते रहे और पूरा पंडाल “जय श्रीराम” एवं “जय माँ विंध्यवासिनी” के जयघोष से गूंज उठा।

तीन दिनों तक चले इस श्री रामचरित मानस गान सम्मेलन ने ग्राम हरदी को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बना, बल्कि सामाजिक समरसता, संस्कारों और सनातन संस्कृति के संरक्षण का सशक्त संदेश भी देता नजर आया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर ग्रामीणों एवं आयोजकों ने विंध्यवासिनी महिला मानस मंडली, व्याख्याकार श्रीमती रेशमी साहू एवं गायिका श्रीमती रानी साहू की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों के निरंतर आयोजन की कामना की।
यह सम्मेलन ग्राम हरदी के लिए निश्चित ही एक अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभूति बनकर स्मृतियों में सदैव जीवित रहेगा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

नेहरु साहू

मैं नेहरू साहू, गरियाबंद (छत्तीसगढ़) से हूँ और सत्य मेव जयते न्यूज़ का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य सच्चाई पर आधारित, निष्पक्ष और ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.