Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now×

जिला गरियाबंद के ग्राम पंचायत हरदी में पूर्व सरपंच स्वर्गीय दयालाल ध्रुव जी की दसगात्र श्रद्धांजलि सभा अत्यंत भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई

हजारों की संख्या में क्षेत्र के महिला पुरुष शोक सभा में हुए शामिल

नेहरू साहू सत्य मेव जयते न्यूज गरियाबंद 

जिला गरियाबंद के ग्राम पंचायत हरदी में पूर्व सरपंच स्वर्गीय दयालाल ध्रुव जी की दसगात्र श्रद्धांजलि सभा अत्यंत भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई

। इस अवसर पर हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुषों ने उपस्थित होकर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर स्पष्ट रूप से देखी गई और हरदी ग्राम सहित आसपास के गांवों से लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

आपको बता दें कि स्व. दयालाल ध्रुव जी ग्राम पंचायत हरदी के चार पंचवर्षीय, लगभग 20 वर्षों तक सरपंच पद पर आसीन रहे। अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने जनसेवा, विकास कार्यों एवं सामाजिक समरसता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके सरल, सहज और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण वे हर वर्ग के लोगों के बीच अत्यंत लोकप्रिय रहे।

आदिवासी समाज में उनकी विशेष पहचान थी, वहीं राजनीतिक क्षेत्र में भी उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती थी। क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति उनका समर्पण उन्हें एक जननायक के रूप में स्थापित करता है।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित जनसमूह ने उनके कार्यों और व्यक्तित्व को याद करते हुए उन्हें सच्चे अर्थों में “जनसेवक” बताया।

सभा के दौरान कई वक्ताओं ने अपने संबोधन में स्व. ध्रुव जी के योगदानों को स्मरण करते हुए कहा कि उनका निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके द्वारा स्थापित आदर्श और सेवा भाव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।

अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। पूरे कार्यक्रम में शोक, सम्मान और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

नेहरु साहू

मैं नेहरू साहू, गरियाबंद (छत्तीसगढ़) से हूँ और सत्य मेव जयते न्यूज़ का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य सच्चाई पर आधारित, निष्पक्ष और ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

इन्हें भी पढ़े 😊

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.