Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now×

गरियाबंद में छाया राजनीतिक माहौल — पार्षद छगन यादव का जन्मदिन बना चर्चा का केंद्र

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं पूर्व प्रथम पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ला जी ने दिया छगन यादव को विशेष आशीर्वाद

नेहरू साहू सत्य मेव जयते न्यूज गरियाबंद 

गरियाबंद। नगर पालिका परिषद गरियाबंद के कांग्रेस पार्षद छगन यादव का जन्मदिन इस बार केवल एक निजी उत्सव नहीं रहा, बल्कि राजनीतिक हलकों में भी खासा चर्चा का विषय बन गया। इस अवसर को और भी विशेष बना दिया जब प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel की रायपुर निवास में भव्य रूप से केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।

इस अवसर पर भूपेश बघेल ने न केवल छगन यादव को जन्मदिन की बधाई दी बल्कि उनके उज्जवल राजनीतिक भविष्य की कामना भी की

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

छगन यादव और भूपेश बघेल की एकजुटता और आत्मीयता ने कई संकेत दिए, जिससे राजनीतिक अटकलों का दौर शुरू हो गया है।

छगन यादव वर्तमान में कांग्रेस के जिला महामंत्री होने के साथ साथ एक सक्रिय पार्षद भी है अपने मिलनसार व्यकित्व और जनता से सीधे जुड़ाव के कारण वे गरियाबंद जिले में खास पहचान भी रखते है

सूत्रों के अनुसार, जिस प्रकार से छगन यादव को पार्टी के वरिष्ठ नेता  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं पूर्व प्रथम पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ला जी का समर्थन और मंच साझा करने का अवसर मिला, उसने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या आगामी नगर पालिका परिषद गरियाबंद के अध्यक्ष पद के लिए उन्हें संभावित उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है।
स्थानीय राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मुलाकात सिर्फ जन्मदिन तक सीमित नहीं कांग्रेस पार्टी के भीतर छगन यादव की बढ़ती सक्रियता और जनसमर्थन उन्हें एक मजबूत दावेदार के रूप में प्रस्तुत कर रही है।
अब देखने वाली बात यह होगी कि आने वाले समय में पार्टी नेतृत्व इस दिशा में क्या निर्णय लेता है, लेकिन फिलहाल इतना तय है कि छगन यादव का यह जन्मदिन समारोह गरियाबंद की राजनीति में नई हलचल जरूर पैदा कर गया है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

नेहरु साहू

मैं नेहरू साहू, गरियाबंद (छत्तीसगढ़) से हूँ और सत्य मेव जयते न्यूज़ का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य सच्चाई पर आधारित, निष्पक्ष और ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

इन्हें भी पढ़े 😊

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.