
शासकीय वीर सुरेन्द्र साय महाविद्यालय गरियाबंद के तत्वाधान में ग्राम हरदी में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ
मुख्य अतिथि श्री लेखराम साहू जनपद उपाध्यक्ष अध्यक्षता डॉ आर के तलवरे के आतिथ्य में हुआ सम्पन्न
गरियाबंद नेहरू साहू सत्य मेव जयते न्यूज गरियाबंद
जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम पंचायत हरदी में भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन दिनांक 27.01.2026 से 02.02.2026 तक शा. वीर सुरेंद्र साय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गरियाबंद के तत्वाधान में शा. हाई स्कूल प्रांगण ग्राम हरदी में आयोजित किया जा रहा है।
शिविर के महत्वपूर्ण उद्देश्य
शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता, सेवा भावना एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करना रहा।

शिविर के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता अभियान, श्रमदान, वृक्षारोपण, जागरूकता रैली, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जनजागरूकता जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।
स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर ग्राम विकास से जुड़े कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के दौरान बौद्धिक सत्रों का आयोजन भी किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लेखराम साहू,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अध्यक्षता, डॉ. आर. के. तलवरे प्राचार्य विशिष्ट अतिथि के रूप मे श्री मिथलेश ध्रूव सरपंच दानेश्वर कुमार साहू उपसरपंच, शेषनारायण गजभिए, जनभागीदारी अध्यक्ष और हाई स्कूल के प्राचार्य एच. आर. साहू एवं समस्त पंचगण ग्राम पंचायत हरदी और ग्रामवासी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ ।
शिविर में 60 स्वयं सेवक अपनी सेवा देंगे कार्यक्रम अधिकारी डॉ सत्यम कुमार कुंभकार (रा.से. यो.) के मार्गदर्शन में सपन्न होगा कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ प्रीतम जी के द्वारा किया गया
Live Cricket Info






