Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

राजिम भक्तिन माता भोग भंडारा में विधायक-कलेक्टर ने किया प्रसाद का वितरण

कसडोल विधायक श्री संदीप साहू रहे पूरे दिन भोग भंडारा में मौजूद

नेहरू साहू सत्य मेव जयते न्यूज गरियाबंद 

गरियाबंद, 11 फरवरी 2026/ राजिम कुंभ कल्प मेला के पावन अवसर पर राजिम भक्तिन माता भोग भंडारा में आज श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला। भोग भंडारा में कसडोल विधायक संदीप साहू, गरियाबंद कलेक्टर भगवान दास, जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर, एसडीएम विशाल महाराणा, तहसीलदार मयंक अग्रवाल एवं नायब तहसीलदार तारेंद्र ठाकुर सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी गरिमामयी उपस्थिति रही।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

अतिथियों ने राजिम भक्तिन माता की पूजा अर्चना कर भंडारे का शुभारंभ किया। अतिथियों ने स्वयं अपने हाथों से हजारों श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया तथा स्वयं बैठकर प्रसाद ग्रहण कर सेवा भावना का संदेश दिया।
भोग भंडारा नगर के समाजसेवी श्रवण यादव द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें नगर पंचायत राजिम परिवार द्वारा स्व. मोनिका साहू की स्मृति में विशेष सहयोग प्रदान किया गया। आयोजन में डॉ. विश्वनाथ साहू सहित समिति के अनेक सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। साहू समाज एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और दानदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया। भोग भंडारे में विशेष आकर्षण रहा ‘पुलियारम प्रसाद’, जिसे पहली बार दक्षिण भारतीय परंपरा के अनुसार भगवान कुलेश्वर महादेव को अर्पित कर श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। इस अवसर पर विधायक एवं कलेक्टर ने भंडारे की उत्कृष्ट व्यवस्था की सराहना करते हुए सामाजिक संस्थाओं से मेला क्षेत्र में निःशुल्क भोजन व्यवस्था के विस्तार का आह्वान किया। मेले में राजिम भक्तिन माता भोग भंडारा प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं को निःशुल्क, स्वादिष्ट एवं भरपेट भोजन कराकर सेवा, समर्पण और मानवता की मिसाल प्रस्तुत कर रहा है।


भोग भंडारे में प्रतिदिन भोग भंडारे के प्रभारी लाला साहू, महामंत्री रामकुमार साहू, उपाध्यक्ष आलोक साहू, संगठन मंत्री बलराम साहू, डिगेश्वर साहू, डॉ ओंकार साहू, सुरेंद्र साहू सहित समिति के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य पूरे समर्पण भाव से सेवा कार्य में लगे रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

नेहरु साहू

मैं नेहरू साहू, गरियाबंद (छत्तीसगढ़) से हूँ और सत्य मेव जयते न्यूज़ का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य सच्चाई पर आधारित, निष्पक्ष और ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.