Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संघ का दो दिवसीय धरना

तीन सूत्रीय मांगों को लेकर दो दिवसीय धरना पर बैठे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका

नेहरू साहू सत्य मेव जयते न्यूज गरियाबंद 

 गरियाबंद में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर दो दिवसीय धरना प्रदर्शन शुरू किया है। गांधी मैदान में आयोजित इस आंदोलन में जिलेभर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और सहायिकाएं शामिल हुईं और शासन के खिलाफ नारेबाजी की।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

 प्रांतीय आह्वान पर शुरू हुए इस धरने में लगभग 500 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं शामिल हुईं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वर्षों से अल्प मानदेय में सेवाएं देने के बावजूद उन्हें आज तक शासकीय कर्मचारी का दर्जा नहीं मिला है। संघ की प्रमुख मांग है कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाए।

दूसरी मांग के तहत, जब तक शासकीय कर्मचारी का दर्जा नहीं मिलता, तब तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रतिमाह 26 हजार रुपये और सहायिकाओं को 22 हजार 100 रुपये मानदेय दिया जाए, जैसा कि मध्य प्रदेश की तर्ज पर लागू है।

इसके अलावा संघ ने सेवानिवृत्ति पर ग्रेच्युटी, मासिक पेंशन, आकस्मिक मृत्यु पर आर्थिक सहायता और समूह बीमा की स्पष्ट नीति बनाए जाने की मांग भी उठाई है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को प्रदेश स्तर पर और तेज किया जाएगा

श्री मति रेखा साहू जिलाध्यक्ष आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ श्री मति दुलारी साहू  सहित बिजलानी यादव , कुंती सिन्हा, जानकी निषाद, नसीम बनो, शशि नागेश, लक्ष्मीन साहू, माहेश्वरी ध्रुव, जीना, गीता, आरती, वर्षा, प्रभा चूर्णिमा साहू इत्यादि रहे मौजूद 

 

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

नेहरु साहू

मैं नेहरू साहू, गरियाबंद (छत्तीसगढ़) से हूँ और सत्य मेव जयते न्यूज़ का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य सच्चाई पर आधारित, निष्पक्ष और ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

इन्हें भी पढ़े 😊

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.