
तिरंगा चौक गरियाबंद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार विरोध प्रदर्शन
दुर्ग जिले के समोदा गांव में कथित अफीम खेती को लेकर किया गया पुतला दहन
नेहरू साहू सत्य मेव जयते न्यूज गरियाबंद
गरियाबंद जिला मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुर्ग जिले के समोदा गांव में सामने आए कथित अफीम खेती के मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भाजपा से जुड़े एक पदाधिकारी के खेत में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की जा रही थी, जिसे लेकर सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने प्रेस वार्ता में कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है और इससे प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि सत्ता से जुड़े लोगों के खेतों में इस तरह की अवैध खेती सामने आती है तो यह प्रशासनिक निगरानी पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोषियों के खि ही उन्होंने गृहमंत्री से नैतिक जिम्म कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ लते हुए इस्तीफा देने की मांग भी उठाई।
Live Cricket Info






