Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now×

शराब पीकर गाड़ी चलाने पर लाइसेंस होगा निरस्त सड़क सुरक्षा पर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने दिया जोर

नियम तोड़े तो सीधे घर पहुंचेगा चालान, ट्रैफिक उल्लंघन पर सख्ती शुरू

नेहरू साहू सत्य मेव जयते न्यूज गरियाबंद 

गरियाबंद, 29 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री बी.एस. उईके एवं पुलिस अधीक्षक श्री नीरज चंद्राकर ने जिले में सड़क सुरक्षा एवं नशा नियंत्रण को लेकर जिला कार्यालय के सभाकक्ष में विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होने यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने, दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कलेक्टर श्री उईके ने कहा कि जिले की सीमा उड़ीसा राज्य से लगी होने के कारण अवैध मादक पदार्थों की आवाजाही की आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए विशेष चेक पोस्ट के माध्यम से सतत निगरानी रखने तथा गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में शहरों एवं नगरीय निकायों में सड़कों पर घूमने वाले मवेशियों से होने वाली दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की गई। कलेक्टर ने ऐसे स्थानों की पहचान कर विशेष अभियान चलाने, स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समन्वय से पशुओं को सड़कों से हटाने एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।अधिक यातायात वाले क्षेत्रों में यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं देने की व्यवस्था लागू करने पर जोर दिया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

कलेक्टर ने नशा संबंधित अवैध गतिविधियों पर सख्ती बरतते हुए परिवहन विभाग को मादक पदार्थों के परिवहन एवं आपूर्ति पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। दवाई दुकानों में नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर रोक लगाने एवं उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों को सील करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।बैठक में बताया गया कि योग, मेडिटेशन एवं मोटिवेशन के माध्यम से लोगों को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही बच्चों के आवासीय विद्यालयों एवं आश्रमों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ड्रग कंट्रोलर को नियमित जांच करने तथा आदिवासी विभाग के अधिकारियों के साथ समय-समय पर संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने एनकार्ड की बैठक में जिले को नशामुक्त बनाने के लिए आवश्यक रणनीति पर चर्चा की और स्वापक तथा मनरू प्रभावी पदार्थों के नियंत्रण के लिए प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नशा मुक्ति केंद्रों में संचालित गतिविधियों एवं भर्ती व्यक्तियों की जानकारी भी ली तथा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए । इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक डीपी ठाकुर, जिला परिवहन अधिकारी रविंद्र ठाकुर , पीडब्लूडी के कार्यपालन अभियंता रामेश्वर सिंह सहित नशा मुक्त केंद्र के कर्मचारी सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे ।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

नेहरु साहू

मैं नेहरू साहू, गरियाबंद (छत्तीसगढ़) से हूँ और सत्य मेव जयते न्यूज़ का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य सच्चाई पर आधारित, निष्पक्ष और ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

इन्हें भी पढ़े 😊

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.