
लोकप्रिय विधायक रोहित साहू के जन्मदिन पर ग्राम हरदी में विकास और पर्यावरण का संदेश, अनेक विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं वृक्षारोपण संपन्न
नेहरू साहू सत्य मेव जयते न्यूज गरियाबंद
राजिम विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रोहित साहू के जन्मदिन के अवसर पर ग्राम हरदी में जनभागीदारी और विकास का प्रेरणादायी आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव में विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने विधायक रोहित साहू के जन्मदिन को जनसेवा और विकास से जोड़ते हुए क्षेत्र के सतत विकास का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम के विकास, हरित वातावरण और जनसहभागिता पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष लेखराम साहू, सरपंच मिथलेश ध्रुव, उपसरपंच जागेश साहू, ग्राम प्रमुख लालसाय ठाकुर, नीलकंठ साहू, केशव यादव, अवध साहू गुलाब ध्रुव,कीर्तन साहू ,गोपीराम यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने विधायक रोहित साहू के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा की कामना करते हुए क्षेत्र के विकास को नई गति देने का संकल्प व्यक्त किया।
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info






