Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

राजिम भक्तिन माता समिति भोग भंडारा स्थल का कलेक्टर भगवान दास उईके ने किया जायजा

राजिम कुंभ मेला 2026 की तैयारियां जोरो पर

 

गरियाबंद नेहरू साहू सत्य मेव जयते न्यूज गरियाबंद

राजिम कुंभ मेला 2026 का आयोजन माघ पूर्णिमा 1 फरवरी से महाशिवरात्रि 15 फरवरी तक किया जा रहा है। 15 दिनों तक आयोजित होने वाले छत्तीसगढ़ राज्य के इस सबसे बड़े पारंपरिक, धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। नए मेला मैदान में कुंभ की व्यवस्थाएं अंतिम चरण में हैं तथा मुख्य मंच का भव्य निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसी मुख्य मंच पर देशभर के ख्याति-प्राप्त कलाकारों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

पांचवे वर्ष भी विशाल निःशुल्क भोग भंडारा 

राजिम स्थित पवित्र त्रिवेणी संगम में आयोजित इस महाकुंभ में साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति द्वारा सर्व समाज के सहयोग से लगातार पांचवें वर्ष निशुल्क भोग भंडारा का आयोजन किया जा रहा है।

विधायक रोहित साहू,भुनेश्वर साहू लाला साहू के विशेष मार्गदर्शन में होगा सम्पन्न

यह आयोजन राजिम क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री रोहित साहू जी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पूर्व उपाध्यक्ष श्री भुनेश्वर साहू जी के मार्गदर्शन में आयोजित हो रहा है। भोगभंडारा के लिए सर्वसुविधायुक्त विशाल डोम तैयार किया जा रहा है।

आज भोग भंडारा स्थल का निरीक्षण जिला कलेक्टर गरियाबंद श्रीमान भगवान दास उईके पुलिस अधीक्षक श्रीमान वेदव्रत सिरमौर द्वारा किया गया।

इस दौरान उन्होंने राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू से भोग भंडारा स्थल की तैयारी संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा समय से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण कराने का आश्वासन दिया।

जिला के कलेक्टर श्रीमान भगवान दास उईके पुलिस अधीक्षक श्रीमान वेदव्रत सिरमौर जिला प्रशासन के आला अफसरो के साथ नदी स्थल में पैदल घूम-घूम कर तैयारीयो का जायजा ले रहे थे।


इस अवसर पर विशेष रूप से जिला पंचायत गरियाबंद के सीईओ श्रीमान प्रखर चंद्राकर, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्रीमान रामेश्वर प्रसाद सिंह, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्रीमान विशाल महाराणा, एडिशनल एसपी श्रीमती नेहा सिन्हा नगर निरीक्षक श्रीमान अमृतलाल साहू, नायब तहसीलदार श्रीमान तारेंद्र साहू, पीडब्लूडी एसडीओ श्रीमान मनीष साहू, नगर पंचायत सीएमओ श्रीमान मनीष गायकवाड, सब इंजी. श्रीमान नितेश कुमार भंवर, श्री दीपक वर्मा, पूर्व पार्षद श्री नंदकिशोर शर्मा, श्री संतोष शर्मा सहित अनेक अधिकारी कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। राजिम भक्तिन माता भोग भंडारा कुंभ मेले का एकमात्र ऐसा स्थल है, जहां देश-प्रदेश से आए श्रद्धालु भक्तों को प्रेमपूर्वक, भरपेट एवं स्वादिष्ट भोजन कराया जाता है। इस सेवा कार्य की श्रद्धालु खुले दिल से प्रशंसा करते हुए जिला प्रशासन एवं सर्व समाज एवं साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।इस पुनीत आयोजन में सर्व समाज का सहयोग निरंतर प्राप्त हो रहा है।

जिससे यह सेवा कार्य और भी व्यवस्थित एवं भव्य रूप ले सके। राजिम कुंभ मेला 2026 न केवल आस्था का संगम बनेगा, बल्कि सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता का भी अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करेगा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

नेहरु साहू

मैं नेहरू साहू, गरियाबंद (छत्तीसगढ़) से हूँ और सत्य मेव जयते न्यूज़ का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य सच्चाई पर आधारित, निष्पक्ष और ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.