Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

ग्राम श्यामनगर हरदी में आयोजित तीन दिवसीय मानस गान सम्मेलन 14 वर्ष पूर्ण श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो रहा है

छत्तीसगढ़ के ख्याति प्राप्त मानस मंडलियों की प्रतुति

नेहरू साहू सत्य मेव जयते न्यूज गरियाबंद 

गरियाबंद। ग्राम श्यामनगर हरदी में आयोजित तीन दिवसीय मानस गान सम्मेलन 14 वर्ष पूर्ण श्रद्धा, उत्साह के साथ आयोजित

पूरे गांव में रामचरितमानस के मधुर पाठ, भजन-कीर्तन और प्रवचनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
प्रथम दिवस पर टोना टार की मानस मंडली के व्याख्याकार रोमीत धुव्र ने अपने ओजस्वी एवं प्रभावशाली व्याख्यान से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने रामचरितमानस के प्रसंगों का अत्यंत सरल, मार्मिक और जीवनोपयोगी वर्णन करते हुए धर्म, मर्यादा और आदर्श जीवन का संदेश दिया। श्रोतागण देर रात तक श्रद्धा भाव से कथा श्रवण करते रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

द्वितीय दिवस विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। गरियाबंद अंचल की ख्याति प्राप्त जय भोले मानस मंडली चिखली के व्याख्याकार श्री गिरवर गंधर्व ने अपनी सशक्त वाणी और भावपूर्ण प्रस्तुति से श्रोताओं के मन में अमिट छाप छोड़ दी। उनके व्याख्यान ने भक्ति, ज्ञान और आध्यात्मिक चेतना का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। साथ ही छत्तीसगढ़ की अन्य ख्याति प्राप्त मानस मंडलियों ने भी अपनी मनमोहक प्रस्तुति देकर वातावरण को राममय बना दिया।आज तृतीय दिवस पर विभिन्न मंडलियों हरदी मालगांव एवं छत्तीसगढ़ के बहुत ही नामचीन मानस मंडलियों की सुमधुर प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम का गरिमामय सम्पन्न है ।

  • इस सफल आयोजन के पीछे आयोजक समिति के सदस्य — बुधराम साहू, मिथलेश ध्रुव (सरपंच), डुमेश्वर साहू, ओमनारायण साहू, गौरसिंह साहू, गुलाब साहू, केशव यादव, भूपेंद्र साहू, भागवत साहू, जीवन साहू, रेखाराम ध्रुव, अनेन साहू एवं समस्त ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा। सभी के सामूहिक प्रयास, समर्पण और सहयोग से यह आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित और ऐतिहासिक रूप से सफल रहा।
    ग्राम श्यामनगर हरदी का यह मानस गान सम्मेलन भक्ति, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर उभरा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

नेहरु साहू

मैं नेहरू साहू, गरियाबंद (छत्तीसगढ़) से हूँ और सत्य मेव जयते न्यूज़ का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य सच्चाई पर आधारित, निष्पक्ष और ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.