Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now×

बिहान समूह संकुल कोचबाय की वार्षिक आमसभा का भव्य आयोजन, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का संदेश

क्षेत्र के लगभग 200 महिलाएं लखपति दीदी के रूप में बनाई है विशेष पहचान

नेहरू साहू सत्य मेव जयते न्यूज गरियाबंद 

गरियाबंद जिले के ग्राम कोचबाय में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” समूह संकुल कोचबाय की वार्षिक आमसभा का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बिहान की दीदियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सामूहिक विकास का प्रेरणादायी उदाहरण बन गया।
कार्यक्रम के दौरान बिहान की बहनों द्वारा गीत, कविता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं विविध प्रेरणादायी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। महिलाओं ने अपने हुनर, आत्मविश्वास और सामूहिक शक्ति का परिचय देते हुए ग्रामीण विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को प्रदर्शित किया
oplus_0
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में लालिमा पारस ठाकुर उपाध्यक्ष जिला पंचायत गरियाबंद एवं लेखराम साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत गरियाबंद उपस्थित रहे। साथ ही विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक हेमंत कुमार तिर्की, क्षेत्रीय समन्वयक रचना सिन्हा, संकुल अध्यक्ष कांति साहू एवं सचिव सेवती साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में श्रीमती लालिमा ठाकुर जी ने कहा कि बिहान योजना सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जनकल्याणकारी योजना है, जिससे जुड़कर आज ग्रामीण अंचल की मातृशक्ति सशक्त, आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनी है। उन्होंने कहा कि गरियाबंद जिले में बिहान योजना समूहों के माध्यम से हजारों महिलाएं आज “लखपति दीदी” के रूप में अपनी विशेष पहचान बना रही हैं और समाज में प्रेरणा का स्रोत बन रही हैं।
जनपद उपाध्यक्ष लेखराम साहू ने अपने उद्बोधन में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं से अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लेने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान जानकारी दी गई कि कोचबाय संकुल अंतर्गत वर्तमान में लगभग 5000 महिलाएं बिहान योजना से जुड़ी हुई हैं, जिनमें लगभग 2000 महिलाएं “लखपति दीदी” के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुकी हैं। यह उपलब्धि ग्रामीण महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
कार्यक्रम के अंत में बिहान योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदियों को अतिथियों के करकमलों से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाली महिलाओं ने अन्य बहनों को भी आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

नेहरु साहू

मैं नेहरू साहू, गरियाबंद (छत्तीसगढ़) से हूँ और सत्य मेव जयते न्यूज़ का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य सच्चाई पर आधारित, निष्पक्ष और ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

इन्हें भी पढ़े 😊

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.