Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now×

गरियाबंद में पेट्रोल-डीजल संकट गहराया, घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग

विपक्ष के भाजपा सरकार पर विफलता का लगाया आरोप

नेहरू साहू सत्य मेव जयते न्यूज गरियाबंद 

गरियाबंद जिला मुख्यालय में इन दिनों पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। शहर के पेट्रोल पंपों में सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं, जहां आम जनता घंटों इंतजार करने को मजबूर है। बढ़ती गर्मी और रोजमर्रा की जरूरतों के बीच ईंधन संकट ने लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है।

स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि बाइक, कार, ऑटो घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। कई लोगों ने आरोप लगाया कि पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से इसका सीधा असर व्यापार, परिवहन और दैनिक कार्यों पर पड़ रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सरकार और प्रशासन समय रहते ईंधन आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने में विफल साबित हो रहे हैं। जनता का आरोप है कि यदि समय पर मॉनिटरिंग और समुचित व्यवस्था बनाई जाती तो ऐसी नौबत नहीं आती। लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर जिला मुख्यालय जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में भी पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित क्यों नहीं की जा सकी।
व्यापारियों और वाहन चालकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही स्थिति नहीं सुधरी तो इसका असर बाजार और आम जनजीवन पर और अधिक गंभीर रूप से देखने को मिलेगा। वहीं विपक्षी दलों ने भी इस मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए इसे प्रशासनिक विफलता करार दिया है।
जनता की मांग है कि सरकार तत्काल हस्तक्षेप कर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और जिला मुख्यालय की व्यवस्था सामान्य हो सके।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

नेहरु साहू

मैं नेहरू साहू, गरियाबंद (छत्तीसगढ़) से हूँ और सत्य मेव जयते न्यूज़ का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य सच्चाई पर आधारित, निष्पक्ष और ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

इन्हें भी पढ़े 😊

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.