
बिन्द्रानवागढ़ विधायक श्री जनक ध्रुव की अनुशंसा पर 3 निर्माण कार्यों के लिए
6 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी
नेहरू साहू सत्य मेव जयते न्यूज गरियाबंद
गरियाबंद, 03 फरवरी 2026/गरियाबंद जिले अंतर्गत बिन्द्रानवागढ़ के विधायक श्री जनक ध्रुव की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री बीएस उइके ने 3 निर्माण कार्यों के लिए 6 लाख 50 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार विकासखण्ड देवभाग अंतर्गत ग्राम पंचायत देवभोग के शासकीय आत्मानंद अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय में शेड निर्माण के लिए 3 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस निर्माण कार्य के लिए क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत देवभोग को सौपा गया है। इसी प्रकार विकासखण्ड मैनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत मुडगेलमाल के यादव पारा में रंगमंच निर्माण के लिए 3 लाख रूपये, ग्राम पंचायत उरमाल में चबुतरा निर्माण के लिए 50 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस निर्माण कार्य के लिए क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मैनपुर को सौपा गया है।






